तहसील परिसर में बेहोश हुई युवती का एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया इलाज।
एस आई आर नोटिस का जवाबी कागजात जमा करने तहसील आई थी युवती।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी मतदाता पुनरीक्षण में नो मैपिंग के बाद मिली नोटिस का जवाबी कागजात जमा करने तहसील मुख्यालय आई बेरमा गांव की रंजना कुमारी बुधवार को अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसके जमीन पर गिरते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसे नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर के इलाज के कुछ देर बाद उसे होश आ गया। सगड़ी तहसील के बेरमा गांव की रंजना कुमारी का नाम मतदाता सूची में मिसमैच कर गया था। ऐसे लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए दोबारा अवसर दिया गया है। इसी के तहत बीएलओ रीता द्वारा उसे नोटिस दी गई थी। नोटिस के जवाब के लिए बुधवार को वह तहसील निर्वाचन कार्यालय में कागजात जमा करने गई थी।अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसके बेहोश होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही ऑफिस में उपस्थित उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह भी निर्वाचन कार्यालय में तुरंत पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए नायब तहसीलदार की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ भेजा। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसे होश आ गया और घर भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment