संगठित हिंदू ही समर्थ समाज का निर्माता::
कामेश्वर
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में लाटघाट मंडल का हिन्दू सम्मेलन सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के अध्यक्ष, गायत्री परिवार के संत रणविजय जी एवं मुख्य वक्ता के रूप में कामेश्वर जी जिला संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ रहे। मुख्य वक्ता ने भारत माता की जय घोष से अपना उद्बोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक चुनौतियों को ध्यान देंगे तो समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हिन्दू समाज संगठित होकर प्रतिकार करे।आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। समाज से पंच परिवर्तन का आव्हान किया जा रहा है।कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव का जागरण,और नागरिक अनुशासन।ऐसे विषयों को लेकर समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है।इसके बाद भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र,तेज प्रताप सह जिला कार्यवाह,राजेश मोदनवाल,पुनीत खण्ड कार्यवाह,मनोज श्रीवास्तव, अनिल मिश्र प्रधान,सुभाष,रतन पटवा सहित आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment