Saturday, January 3, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप।
 
साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के भरौली गांव में शुक्रवार की रात में विवाहिता अंजलि चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।शनिवार की सुबह उसका शव साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।मृतका के पिता गोधन चौहान ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोधन चौहान निवासी ग्राम भीरा थाना घोसी जनपद मऊ ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि  मैंने अपनी पुत्री अंजली चौहान की शादी 27 जनवरी 2022 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अखिलेश चौहान पुत्र राम अवतार चौहान निवासी भरौली थाना जीयनपुर के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति अखिलेश,सास सुमित्रा, जेठानी बिंदु,ससुर राम अवतार, जेठ राजेश आदि दहेज के लिए मारा पीटा करते थे। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई थी। दो जनवरी की रात में उपरोक्त लोगों ने मिलकर मेरी लड़की को मार दिया। आसपास के लोगों ने मुझे सूचना दी तो मैं मौके पर पहुंचा। जहां जमीन पर मेरी लड़की की शव पड़ी थी। वही मृतका के दो बच्चे हैं आरुषि तीन साल व आयूष दो साल का। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment