Thursday, July 27, 2023

टाटा मैजिक ने मारी टक्कर ऑटो रिक्शा पलटा,कई लोग घायल।

टाटा मैजिक ने मारी टक्कर ऑटो रिक्शा पलटा,कई लोग घायल।

पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दाऊदपुर गांव के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को दिन में अपरान्ह 3:00 बजे आजमगढ़ से ऑटो रिक्शा सवारी लादकर जीयनपुर की तरफ आ रहा था। अंजान शहीद गांव से पहले दाऊदपुर के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने ऑटो रिक्शा में धक्का मार दिया। जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो रिक्शा में बैठे शुभम जायसवाल पुत्र कृष्णा जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी चांदपट्टी थाना बिलरियागंज, राकेश कुमार पुत्र बैजू प्रसाद उम्र 38 वर्ष और शशिकला पत्नी राकेश कुमार उम्र 32 वर्ष बरईपुर थाना कंधरापुर,सरोज पत्नी मनोज राजभर उम्र 45 वर्ष और योगेश पुत्र मनोज राजभर 15 वर्ष निवासी कोटिला थाना रानी की सराय घायल हो गए। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के कांस्टेबल राहुल कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मैजिक चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment