Friday, July 14, 2023

खान पान का ध्यान रखने वाला व्यक्ति रहेगा स्वस्थ:: डॉक्टर एके दुबे।

खान पान का ध्यान रखने वाला व्यक्ति रहेगा स्वस्थ:: डॉक्टर एके दुबे।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 मरीज देखे गए।

शुगर,किडनी हार्ट के मरीज को सतर्कता बरतने के सुझाव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाम महुला पर शुक्रवार को गोरखपुर जनपद के प्रसिद्ध शुगर एवं हार्ट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर एके दुबे के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को विधिवत जांच किया गया और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस दौरान कुल लगभग 100 से ऊपर मरीज देखे गए जिसमें शुगर,हार्ट,किडनी सहित जनरल मरीजो का इलाज किया गया। इस दौरान बारिश के बावजूद मरीजो का आना जाना लगा रहा। सभी मरीजो को जांच कर दवाएं निःशुल्क वितरित की गई। डाक्टर एके दुबे ने कहा कि व्यक्ति को नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए साथ ही छोटे से रोग को भी नजर अंदाज नही करना चाहिए खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानी हमेशा उबाल कर लेने चाहिए। आज के परिवेश में तली भुनी चीजे कम ले और हरी सब्जियों का उपयोग अधिक करे। साथ ही नियमित जांच अवश्य कराए जिससे रोगों का पता चल सके। इस दौरान पैथोलॉजी टीम में अंगद सिंह, अजीत मिश्र,दीपक वर्मा,विश्राम सिंह यादव सहित प्रधाना ध्यापक अविनाश शाही,राधिका गोंड, पार्ली दुबे,मीरा यादव,पार्थ सारथी लक्ष्मी देवी आदि रही।

No comments:

Post a Comment