Thursday, July 6, 2023

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर और गौशाला का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर और गौशाला का किया निरीक्षण।

गौशाला निर्माण में मानक के अनुरूप काम का दिया निर्देश।

बकाया पारिश्रमिक पर जताई नाराजगी,मजदूरों का हो तत्काल भुगतान नहीं होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट गांव में 28 लाख रुपए से बन रहे अमृत सरोवर और काजी की डीघवनिया में बन रहे गौशाला का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने गांव के सचिव अभिषेक प्रभाकर व प्रधान रविंद्र सिंह से अमृत सरोवर पर किये जा रहे कार्यां के विषय में जानकारी ली। सचिव ने बताया कि एक वर्ष से अब तक 3490 कार्य दिवस मनरेगा से घाट के निर्माण का काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर पर चेंबर व आउटलेट-इनलेट बनाने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने अमृत सरोवर के किनारों पर छायादार पौधे लगाने का निर्देश देते हुए स्वयं पीपल बरगद पाकड का पौधा लगाया। 
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने काजी की डिघवनिया में 6 लाख 50 हजार रुपए से बन रहे। गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्माण हर हाल में मानक के अनुरूप किया जाए अन्यथा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर 80 पशु संरक्षित पाए गए। उन्होंने पशुओं के चारे के लिए उचित प्रबंध करने का निर्देश देते हुए कहा कि खाली जगह पर हरा चारा उगाकर पशुओं को खिलाया जाए। मजदूर हेमराज ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि मेरा पारिश्रमिक 3 महीने से नहीं मिल रहा है। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान कर अवगत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी शसंजय सिंह,खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, एडीओ सुभाष शर्मा व पशु चिकित्सक डॉ0 विनोद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment