Wednesday, July 12, 2023

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर क्राइम ब्रांच स्पेक्टर के पद पर तैनात अवधेश अवस्थी का आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना पर स्थानांतरण होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित माला पहनाकर व अंगवस्त्रम,रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर तैनात अवधेश अवस्थी क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना पर स्थानांतरण किया। वहीं उनके स्थान पर कप्तानगंज थाने पर तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी को जीयनपुर कोतवाली में नई तैनाती दी गई। जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे के करीब अवधेश अवस्थी का भव्य रूप से विदाई की गई। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एसएसआई शंकर यादव,रामगोपाल त्यागी, रमेश यादव व दीवान महबूब आलम और मनोज कुमार सहित दर्जनों सिपाहियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व रामायण पुस्तक भेंट किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर लंबे समय तक  सेवा देने व उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनसे सीख लेने की अन्य दरोगा और सिपाहियों को प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment