रजादेपुर मठ में मुकदमे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तनाव।
उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
31 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित रजादेपुर मठ में संपत्ति और मठाधीश के विवाद को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने दोनों पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई को दिन में 10:00 बजे हर हाल में न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
सगड़ी तहसील के रजादेपुर मठ के मठाधीश और संपत्ति को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। पिछले सप्ताह समाधि स्थल पर स्थित दान पेटिका लूटने के आरोप श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा सहित 4 लोगों जीयनपुर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला इस मामले की जांच की और जांच आख्या उपजिलाधिकारी को सौंपी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट आख्या के आधार पर 27 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद नोटिस जारी करते हुए कहा कि मठ के मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है। क्यों ना 6 माह के लिए आप सभी लोगों के खिलाफ पचास पचास हजार का व्यक्तिगत बंधपत्र और उतने की ही दो अन्य जमानती बंधपत्र से पाबंद किया जाए। जिन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। उसमें प्रथम पक्ष से तेजभान तिवारी पुत्र बनवारी निवासी रजादेपुर,सोनू सिंह उर्फ यशवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पूनापार,योगेंद्र नाथ सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह,भानु प्रताप सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह,संतोष सिंह पुत्र कल्पना सिंह,विनोद सिंह पुत्र कल्पना सिंह,अरविंद नायक पुत्र पुजारी नायक सभी निवासी पुनापार बड़ागांव,गणेश नायक पुत्र जगदीश नायक निवासी रजादेपुर और दूसरे पक्ष से वीरेंद्र मिश्रा प्रधानाचार्य, कांत किशोर दुबे पुत्र मुक्तिनाथ दुबे निवासी बरहपुर, चंद्रप्रकाश पान्डेय पुत्र घनश्याम पान्डेय निवासी रजादेपुर, नेमचंद कनौजिया पुत्र काशी, दीपक सोनकर पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पुनापार,शिवहरी गोंड पुत्र शिवशंकर निवासी रजादेपुर और जितेंद्र गुप्ता पुत्र अनुगू गुप्ता निवासी पूनापार कोतवाली जीयनपुर हैं।
No comments:
Post a Comment