जिलाधिकारी ने प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा को दिया प्रशस्ति पत्र।
मां सरजू के तट पर पौधरोपण में रहा सराहनीय योगदान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और रिकॉर्ड वर्ल्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन पवन खेड़ा ने अजमतगढ़ ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा को मां सरयू के तट पर रामायण कालीन पौधरोपण में सराहनीय योगदान पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सरकार की मंशा के अनुरूप पौधरोपण अभियान के दौरान शनिवार को मां सरयू के जनपद में प्रवेश से लेकर निर्गमन स्थल तक 1 दिन में 97 हजार रामायण काल के पौधों का रोपण किया गया। इस मार्ग में कुल 57 ग्राम सभाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें अजमतगढ़ ब्लॉक की 19 ग्राम सभाओं ने जबरदस्त हिस्सेदारी की।जिसमें अजमतगढ़ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा का प्रमुख योगदान रहा। मां सरजू के अस्तित्व को अक्षुण्य रखने में यह प्रयास काफी सराहनीय रहेगा। प्रशस्ति पत्र वितरण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment