Saturday, July 22, 2023

सगड़ी क्षेत्र में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाए गये एव लोगो ने लिया संकल्प।

सगड़ी क्षेत्र में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाए एव लोगो ने लिया संकल्प।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक लाख से ऊपर वृक्षारोपण अभियान में पौधे लगाए गए। जहां छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने एक एक पौधे लगाकर पौधे को संरक्षित और सुरक्षित करने की शपथ लेते हुए वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। वही थाना समाधान दिवस के बाद जीयनपुर कोतवाली परिसर में एसडीएम सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता व महेंद्र कुमार शुक्ला और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के द्वारा वृक्ष लगाए गए। वही हरैया गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सरजू बचाओ अभियान के तहत किया गया जो रामायण कालीन पौधे लगाए गए। जिसमें कदम,पीपल,बरगद,गूलर,पाकड़, आम,अमरुद सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। सरजू तट पर कुल लगभग दो हजार से ऊपर पौधे छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव एवं खंड विकास अधिकारी शशांक सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अंकिता राय एवं प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लालबहादुर शास्त्री,संतोष पटेल, रविंद्र पटेल,राजीव राय,प्रफुल्ल राय,अभिषेक राय,धीरज राय आदि लोग मौजूद थे। वहीं पर देवारा खास राजा के प्रधान राम सिंगार यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं खंड विकास अजमतगढ़ और प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विभिन्न गांव में हुए वृक्षारोपण को बचाने के लिए लोगों ने संकल्प लिया। खंड विकास अधिकारी शशांक सिंह हरैया ने कहा कि वृक्ष हमे जीवन तो देते ही हैं साथ ही साथ हमें शुद्ध हवा एवं शुद्ध पर्यावरण देते हैं जिससे हम लंबी आयु जीते हैं और खुले में स्वास लेते। हम सबको मिलकर कम से कम एक पौधा लगाने चाहिए और उन पौधों को संरक्षित करने की जरूरत है। जिससे कि पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment