एटीएम बदल कर एक लाख दस हजार रुपये निकालें।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदाँव गांव निवासी रामप्रवेश राय पुत्र स्वर्गीय मूखनाथ राय 2 जुलाई को बिलरियागंज बाजार गए थे। किसी ए टी एम मशीन पर रुपये निकालने इस दौरान उन्होंने ए टी एम कार्ड से 2500 रुपये निकाले और इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिए और उसी दिन एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लियें।सोमवार को सुबह मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उनके होश उड़ गए। जबकि पीड़ित एन टी पी सी ऊंचाहार रायबरेली से रिटायर है और एसबीआई ऊंचाहार का खाता है। उनके खाते से पांच बार रुपये निकालें गये जिसमे 70 हजार और चार बार दस-दस हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बिलरियागंज थाना में लिखित तहरीर दी है। जबकि पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment