कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर में संकुल बैठक की गई आयोजित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर के परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में संकुल बैठक आयोजित की गई। जिसमें न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्र, अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह कहा सभी बच्चों को हाथों में पुस्तक होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा समय सारणी के अनुसार कक्षा का संचालन किया जाए। पुस्तकालय और खेल सामग्रियों का प्रयोग होना चाहिए। बाल संसद का गठन,पीटीएम/एस एम सी की एजेंटा आधारित मासिक बैठक, स्कूल रेडिनस प्रोग्राम,संदर्शिका शिक्षण योजना आधारित शिक्षण, कार्य पुस्तिका पर कार्य,ट्रैक्टर भरा जाना,शिक्षक डायरी अपडेशन के साथ शिक्षण,दीक्षा पर उपलब्ध पाठ से संबंधित वीडियो को कक्षा में दिखाया जाना,निपुण लक्ष्य के आकलन और डॉक्यूमेंटेशन,निपुण तालिका दक्षता आधारित आकलन और चिन्हांकन , रोचकता एवं सुगमता के लिए गणित, विज्ञान किट,चार्ट पोस्टर आदि का प्रयोग होना चाहिए। कुल 15 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर विमल प्रकाश, संजय कुमार,तेज प्रताप राय, सुरेंद्र मौर्य,प्रेमशिला राय,रामप्यारे राम आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment