Monday, July 17, 2023

10 दिवसीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण प्रारम्भ।

10 दिवसीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण प्रारम्भ।

संस्कृत भाषा को सरल एव सुविधा अनुसार सीखने से बढेंगे अवसर।

13 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया जाएगा प्रशिक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा पर 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जो 13 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्रों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण गूगल मीट के माध्यम से किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कुल 32 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा को घर-घर( गृहे गृहे) पहुंचाना एवं लोगों को संस्कृत के प्रति जागरूक करना है। जिससे कि आने वाले समय में संस्कृत भाषा एक सरल भाषा के रूप में लोग पढ़ सके और उसके बारे में जान सकें। जिसके लिए प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान छात्र विद्यालय पर संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जहां चलाया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण सरल एवं सहज ढंग से संस्कृत भाषा की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिससे कि संस्कृत भाषा का ज्ञान हमारे अंदर पैदा हो सके और जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण के द्वारा संस्कृत बोलचाल की भाषा में प्रयोग को बढ़ाने के लिए दैनिक क्रिया के अंतर्गत लोगों को अभिनय के माध्यम से एव संस्कृत गीत एवं विभिन्न खेलकूद के माध्यम से बच्चों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि पैदा हो सके।प्रशिक्षण का उद्घाटन गूगल मीट के माध्यम से निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया अन्य प्रशिक्षण कर्ताओं में  सूबेदार राम,पीयूष सिंह,साधना तिवारी,अश्वनी कुमार राय आदि रहे।

No comments:

Post a Comment