Thursday, July 13, 2023

विद्यालय में घुसकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई तोड़ी बंदूक मुकदमा दर्ज।

विद्यालय में घुसकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई तोड़ी बंदूक मुकदमा दर्ज।

प्रबंधक ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के धनछुला गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के सुरक्षाकर्मी को कुछ लोगों ने जमकर मारा पीटा और उसकी दोनाली बंदूक तोड़ दी। विद्यालय के प्रबंधक ने सुरक्षा कर्मी पर हमला करने और मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने का 5 लोगों पर गुरुवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया।धनछुला गांव के जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग पर एक निजी विद्यालय स्थित है। विद्यालय के प्रबंधक हरीकृष्ण बरनवाल ने बुधवार को तहरीर देकर बताया की विद्यालय का सुरक्षाकर्मी हृदय नारायण सिंह 12 जुलाई को अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय 5 लोग लाठी डंडा और लोहे का राड लेकर जबरन विद्यालय में घुसने लगे। सुरक्षा कर्मी द्वारा पूछे जाने पर उसे लाठी डंडे राड से मारने लगे। अपनी जान बचाने के लिए वह विद्यालय में भागा तो हमलावर विद्यालय में घुसकर पीटने लगे तथा उसकी दो नाली बंदूक तोड़ दिए। पांचों लोग सुरक्षाकर्मी को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर जान मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर शिवप्रकाश उर्फ नेपाली पुत्र अशोक सिंह,रामप्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र अशोक सिंह,सिद्धार्थ पुत्र राजकुमार,बिंद मास्टर का लड़का नाम अज्ञात,अशोक सिंह उर्फ डब्लू पिता का नाम अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment