Friday, July 14, 2023

उपजिलाधिकारी व सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में सावन माह और मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

उपजिलाधिकारी व सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में सावन माह और मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

सावन माह व मुहर्रम पर्व को लेकर जीयनपुर कोतवाली में शांति समिति की हुई बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सावन माह और मुहर्रम पर्व को लेकर धर्म गुरुओं के साथ उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी। मुहर्रम पर्व पर जिस रास्ते से ताजिया निकलते हैं उसी रास्ते से ताजिया निकालेंगे। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मोहर्रम पर्व पर मुस्लिम धर्म गुरुओं से पूछा कि किन किन जगहों पर ताजिया रखें जायेंगे को लेकर ताजियादारों से जानकारी ली। वही सुंदर सराय बल्लो में ताजिया के परंपरागत रास्ता को आपसी सहमति से बदलने और जीयनपुर कस्बा में ताजिया के मार्ग पर उपभोक्ताओं के बिजली के तार लटकने की समस्या उठाई गई। जिस पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि भ्रमण कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने ताजिया दारों से कहा कि ताजिया की ऊंचाई परंपरा के अनुरूप रहे ऊंची ताजिया न बनाएं जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी परंपरा के अनुरूप शांति व भाईचारे के साथ आपस में मिलजुल कर पर्व को मनाए। 
इस दौरान मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेंहदी,सदरे आलम,फुरकान खान,वहाब अहमद,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,  सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment