पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही निकलेगा ताजिया का जुलूस।
ताजियादरों के साथ हुई बैठक व जुलूस मार्ग का निरीक्षण भी किया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के दर्जनों ताजियादारों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ शुक्ला और कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने रविवार को बैठक कर तय किया कि पूर्व निर्धारित मार्गो से ही इस बार भी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। पिछले कई वर्षों में जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। बैठक में ताजियादारों ने कई समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी संवेदनशील है। लगातार ताजियादरों के साथ बैठक और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। सगड़ी कस्बा,कटैचा,काजी की डीघवनिया,समुन्दपुर, पारीपट्टी,खतिबपुर आदि गांव में बैठक कर लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने और जुलूस निकालते समय सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। रविवार को जीयनपुर के कुरैश नगर में बैठक हुई।जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने ताजियादारों से उनकी समस्याओं को जाना और निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि जुलूस के मार्ग में जो भी बाधा है उसे समय से हटा दिया जाएगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। पहले से निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकलेगा। जुलूस के दौरान आपस में किसी तरह की टकराहट हुई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद सी ओ और कोतवाल कुरैश नगर मोहल्ले से ताजिया के मार्ग पर नौशहरा,समता नगर,आजाद नगर,बाजार खास होते हुए कर्बला के मैदान तक पहुंचे और बीच-बीच में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। जिन्हें तत्काल हटा लेने का संबंधित को निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में काजी की डीघवानिया में भी जुलूस मार्ग का अवलोकन किया और अवरोध हटाने का निर्देश दिया गया।
No comments:
Post a Comment