ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर- मैगापुर ग्राम मार्ग पर ईट से भरा ट्रैक्टर व ट्राली पलट गया। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 नंबर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ईलाज के लिए भेजवाया। घायल व्यक्ति नेहाल पुत्र अबु सहमा उम्र लगभग 25 साल निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर ईट भठ्ठे के ट्रैक्टर ट्राली पर ईट लादकर मैगापुर जा रहा था कि सीसी रोड पतली होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक बुरी तरह से घायल हो गया ट्राली पर सवार एक मजदूर बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया जहाँ उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
No comments:
Post a Comment