पत्थर उखाड़ने पर चार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव निवासी बालचंद पुत्र भुलई द्वारा जीयनपुर कोतवाली मे तहरीर दी गई की 11 जून 2025 को पत्थर लेखपाल एव राजस्व निरीक्षक सगड़ी पैमाइश कर पत्थर नशब की कार्यवाही की गई थी। मुकदमा 21/24 करके तहत मुकदमा दायर किया गया था।जिसपर उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश पर पैमाइश करते हुए पत्थर गाड़ने की कार्यवाही की गई थी। इसके उपरांत विपक्षी सुखइ पुत्र बुद्धू,अशोक पुत्र सुखई,राजेश पुत्र सुखई,आशीष पुत्र अशोक द्वारा जो पत्थर चौहद्दी बनाकर गाड़ा गया था।उसे उखाड़ कर फेंक दिया गया जिस पर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई और पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 20 जून 2025 को पीड़ित द्वारा उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर गुहार लगाई की कोर्ट के आदेश से मेरे खेत का सीमांकन कर पत्थर गाड़ा गया था जो कई वर्ष मुकदमा चलने के बाद फाइनल हुआ था। जिसे विपक्षी द्वारा उखाड़ दिया गया। जिस पर पुलिस टीम गठित की गई और पत्थर गाड़ने की विधिवत जांच की गई।जिसमे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया गया सही पाया गया। जिस पर पुलिस ने चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पत्थर उखाड़ने की तहरीफ़ दी गई थी। जिस पर जांच कर उक्त करवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment