Friday, June 13, 2025

केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में इलाहाबाद ने बनकटिया को हराया।

केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में इलाहाबाद ने बनकटिया को हराया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में चल रहे पांच दिवसीय केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैच में इलाहाबाद की टीम ने बनकटिया को 38 रन के भारी अंतर से हराया।शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। गुरुवार की रात में चार टीमों के बीच लीग मैच खेला गया। पहला मैच उत्तम इलेवन इलाहाबाद और बासुपार बनकटिया के बीच में खेला गया। आठ ओवर इलाहाबाद की टीम ने 68 रन बनाया जबकि बासुपार बनकटिया की टीम 32 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दूसरा लीग मैच स्टार क्लब और मलिक पेट्रोलियम सगड़ी के बीच खेला गया। मलिक पेट्रोलियम की टीम ने 40 रन बनाया जबकि स्टार क्लब 36 रन ही बनाई। चार रन से मलिक पेट्रोलियम को विजई घोषित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद तारीक खान ने बताया कि गोरखपुर,वाराणसी, गाजीपुर,नोमान क्रिकेट टीम सगड़ी आजमगढ़, कामरान टीम बासुपार आजमगढ़,सरफराज बाहुबली क्रिकेट क्लब आजमगढ़ सहित 16 टीम के बीच मुकाबला चल रहा है। विजेता टीम को ₹25000 नकद और खिताब से नवाजा जाएगा।उत्तम इलेवन इलाहाबाद सेमीफाइनल मैच के लिए चुनी गई है।

No comments:

Post a Comment