सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर कमिश्नर, डीआईजी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े 90 प्रार्थना पत्र मौके पर पांच का निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में सोमवार को कमिश्नर विवेक कुमार, डीआईजी सुनील सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 90 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। कमिश्नर विवेक कुमार व डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी।इस दौरान कमिश्नर विवेक कुमार सिंह ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं। उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को जिले का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा की दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों का न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े। एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिया की हर कार्यालय का निरीक्षण करें ताकि लोग समय से अपने कार्यालय पर उपस्थित रहे। वहीं तहसील, ब्लॉक,अस्पताल सहित अन्य विभागों का बराबर निरीक्षण करें। ताकि समय से लोग कार्यालय पर बैठे।अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार विवेकानंद आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment