Saturday, October 19, 2024

रजादेपुर मठ की दो दुकान में किराया को लेकर फिर बंद हुआ ताला।

रजादेपुर मठ की दो दुकान में किराया को लेकर फिर बंद हुआ ताला।

नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ दो दुकान पर बंद कराया ताला।

किराया विवाद को लेकर दो दुकानदारों का शांति भंग में हुआ चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रजादेपुर मठ के मकान में किराया को लेकर विवादित दुकान का नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ बंद कराया ताला दो दुकानों का फिर बंद हुआ ताला दोनों दुकानदार का जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान। आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध रजादेपुर मठ की सड़क किनारे दर्जनों दुकान स्थित है। जिसको वर्षों पूर्व से स्थानीय लोगों को आवंटित कर किराया वसूली की जाती है। चौक पर स्थित दो दुकानों का चार वर्ष से किराया नहीं मिलने पर मंहथ शिवसागर भारती ने दो माह पूर्व दोनों दुकानों पर ताला लगा दिया था। जिसको लेकर दोनों दुकानदार शनिवार की सुबह ताला खोल दियें मंहथ शिवसागर भारती की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार रणजीत सिंह जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह महिला व पुलिस बल के साथ पहुंचकर खुली हुई दोनों दुकानों का दुबारा ताला बंद कराया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय दुकानदार व दोनों दुकानदार के परिजन जुट गए और दुकान बंद करने का विरोध किया। इसके बाद दुकानदार मनीष मोदनवाल व पंकज मोदनवाल पुत्रगण प्रकाश मोदनवाल निवासी जीयनपुर का जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं रजादेपुर चौक पर दुकान में ताला बंद करने को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment