Tuesday, October 8, 2024

माता की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी पुलिस।

माता की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी पुलिस।

5 दिनों से पुत्री को लेकर फरार होने का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी माता ने कोतवाली पर तहरीर देकर पुत्री को पांच दिनों से लेकर फरार रहने का लगाया आरोप पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। शाहपुर नेवादा निवासी मंजू देवी पत्नी प्रेमचंद ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को लेकर 30 सितंबर की रात्रि में 2:00 बजे गांव के युवक अजय पुत्र नंदू लेकर फरार हो गया। वहीं काफी तलाश के बाद नहीं मिलने पर चार अक्टूबर की रात्रि में 9:00 बजे घर के बाहर छोड़कर चला गया जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment