Tuesday, October 8, 2024

किशोरी को अगवाकर दुषकर्म करने के एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।

किशोरी को अगवाकर दुषकर्म करने के एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने के एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर भेजा पुलिस अभिरक्षा में। सोमवार को माता द्वारा जीयनपुर कोतवाली पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 3/10/2024 को समय करीब 4:00 बजे शाम को एक बाल अपचारी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला- फुसला कर कहीं भगा ले गया है। के सम्बन्ध में जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धारा 137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 नीलमणि सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/64(1) BNS व 4(2) पाक्सो एक्ट  की बढ़ोत्तरी की गयी। विवेचना के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 नीलमणि सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक बाल अपचारी को रजादेपुर चौराहे के पास से समय करीब 11:00 बजे पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।

No comments:

Post a Comment