Tuesday, September 8, 2020

तहसील परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन।

तहसील परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन।

दबंगों द्वारा बांधे गये बंधे को खुलवाने की मांग। 

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारीआजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैजाबारी सहित दर्जनों गांव के लोगों ने दबंगों द्वारा ताल पर जबरदस्ती बधा बांधकर पानी रोके जाने के खिलाफ तहसील परिसर में मंगलवार को जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को पत्रक देकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग की गई। और तहसीलदार बृजेन्द्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा
वही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल बंधा नहीं खुलवाया गया तो हम लोग आगे भी धरना और प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। तहसील क्षेत्र के बघावर,ओढरा,सलेमपुर ,सेठाको ली,बैजाबारी के सिवान में स्थित ताल पर  दबंगों ने बंधा बांध कर  पानी के बहाव को रोक दिया है। जिससे पूरे सिवान में पानी भर गया है। नतीजन सैकड़ों एकड़ धान की पैदावार फसलें पूरी तरह से जलमग्न है। महीनों से जलमग्न होने के कारण  फसलें पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देकर बंधे को कटवाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को काफी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए। तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग किया। इस अवसर पर बब्बन राय,दिवाकर गिरी,
शेषनाथ,अभिमन्यु पांडेय, हरिनरायन यादव ,झिनकू पटेल, रामदरश पटेल,मोहन यादव, शिवप्रसाद मिश्रा,उमेश गौड़,राधेकान्त,आकाश, अंगद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment