लालगंज तहसील के कर्मचारियों ने एनडीआरएफ से सिखा आपदाओ से निपटने के तरीकेः आजमगढ़
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 05 सितम्बर-- लोगों को जागरूक करके आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है और कई महत्वपूर्ण मानव जीवन को बचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से 11वीं एनडीआरएफ की टीम ने लालगंज तहसील में सामुहिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अंतर्गत लेखपाल, कानूनगो एवं अन्य कर्मचारियों को आपदा के समय राहत-बचाव के तरीकों का प्रदर्शन और बाढ़ की स्थिति में तत्काल आसानी से उपलब्ध सामग्री द्वारा राफ्ट तैयार करने के तरीको का प्रशिक्षण दिया।
टीम कमांडर इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने एनडीआरएफ की कार्य प्रणाली तथा आज के तकनीकी युग मे आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण के महत्व के बारे विस्तार से बताया, क्योंकि आपदाओ का सामना, जानकारी तथा तैयारी से ही किया जा सकता है। उसके उपरांत निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ से पूर्व, दौरान तथा बाढ़ के बाद की जाने वाली तैयारी और आपदाओ के दौरान बचाव उपायो के बारे में बताया गया और रेस्क्यूरस द्वारा डेमोंस्ट्रेशन करके समझाया गया। साथ ही इन आपदाओ में प्रयोग करने वाली रेसक्यू तकनीक, फंसे हुए लोगो को निकालने एवं उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बारे मे बताया गया। जिसमे रेस्क्यूर मनोज जयसवाल ने सर्पदंश के दौरान बरतने वाले सावधानियों के बारे मे समझाया।
संजय गुप्ता, सोहनवीर, मकसूद खान ने एनडीआरएफ की तरफ से भाग लिया और डेमोंस्ट्रेशन करके दिखाया। एनडीआरएफ का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से लालगंज तहसील के कर्मचारियों को आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिससे वह अपने क्षेत्र के लोगों को जानकारी दे सके और किसी भी आपदा के समय अमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार लालगंज हेमन्त कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा 65 प्रतिभागी के रूप में लालगंज तहसील के समस्त लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment