पोखरी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
(रिपोर्ट मो0 अरशद अजमतगढ़)
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में शनिवार को शौच करने गए 6 वर्षीय बालक अनुज सोनकर पुत्र अजय सोनकर की पड़ोस की पोखरी में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अनुज सोनकर पिछले 2 वर्षों से ननिहाल में रह रहा था। अनुज सोनकर दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन आयुषी 8 साल, छोटा भाई अनुराग 3 साल व दूसरे नंबर का भाई 6 साल अनुज सोनकर मूल रूप से ग्राम माहुल का निवासी है। नगर पंचायत अजमतगढ़ में मामा बेचन सोनकर के यहां 2 वर्षों से रह रहा था। शनिवार को करीब 3:00 बजे वह घर से शौच करने के लिए निकला था। काफी देर के बाद भी जब अनुज घर नहीं आया तो परिवार के लोग चिंतित हुए। 5:00 बजे सायंकाल घर के लोग खोजने लगे तो बगल में स्थित पोखरी में उस का शव मिला।अनुुुज का शव मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की नानी मीरा व मामा बेचन, सोचन , सोनू और मोनू सोनकर का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने उसके घर माहुल बाजार सूचना दे दी एवं अफरा-तफरी में एंबुलेंस द्वारा अनुज का शव लेकर ननिहाल के लोग 6:00 बजे के लगभग माहुल के लिए निकल गए ।
No comments:
Post a Comment