जीयनपुर कोतवाल ने पैदल गस्त कर दिया बाजार वासियों को शांति का सन्देश।
बिना मास्क बिना हेलमेट के चलने वाले लोगों का कराया चालान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गस्त पर निकले स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे पैदल गस्त अभियान के क्रम में शुक्रवार को देर शाम को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वत्रंत कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में पहुच पैदल गस्त करते हुए आम जन को सुरक्षा का एहसास दिलाया तो वही बिना मास्क लगायें व बिना हेलमेट पहने लोगों का काटा गया चालान।
इसके साथ ही साथ बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देते हुए वाहन चालको को यातायात सम्बन्धी जानकारी देते हुए कागजो की जांच की गई और सख्त हिदायत दी गई कि नाली के ऊपर दुकान ना लगायें जिससे कि जाम की समस्या हो।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी व एसआई अमरनाथ यादव के साथ कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह,रामनिवास,रघुपत,रमाशंकर यादव व महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह, प्रियंका, पूजा यादव, सुमन आदि पुलिस उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment