बैटरी चोरी का आरोप लगाने से आहत युवक ने की आत्महत्या।
दो के खिलाफ नामजद तहरीर मुकदमा दर्ज।
आरोपी के घर के सामने शव रख किया सड़क जाम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी धीरज पुत्र दीपचंद राम उम्र 18 साल बैटरी चोरी करने को लेकर दबंगो द्वारा दी जा रही धमकी को लेकर आत्महत्या कर लिया। तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था । पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व सत्येंद्र मौर्य पुत्र श्याम नारायण निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर की एक बैटरी ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। धीरज सत्येंद्र मौर्य के यहां चालक का कार्यकर्ता था। आरोप के बाद बगल में ईट भट्ठा संचालक राजा चौहान पुत्र शिव कुमार चौहान निवासी कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर ने भी बैटरी चोरी का इल्जाम लगाकर मारने पीटने की धमकी दे रहे थे। जिसे लेकर धीरज के परिवार और आरोपियों में पंचायत भी हुई थी। पर लोग मान नहीं रहे थे। जिसे लेकर धीरज ने बीती रात अपने ही घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सत्येंद्र मौर्य के घर पर पहुंचकर उनके घर के सामने शव रखकर जीयनपुर अमिला मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की इस दौरान सतेंद्र का परिवार अंदर से दरवाजा बंद करके घर के अंदर दुबक गया बाद में पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक कुमार मिश्रा ने समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र को यह दोनों लोग बार-बार जान से मारने की धमकी बैटरी चोरी का इल्जाम लगा रहे थे। जबकि जो बैटरी चोरी हुई थी। वह सत्येंद्र मौर्य को मिल चुकी थी। इसके बावजूद भी यह लोग मान नहीं रहे थे। पिता की तहरीर पर सत्येंद्र मौर्य पुत्र श्याम नारायण एवं संजीव चौहान उर्फ कालू चौहान पुत्र शिव कुमार चौहान निवासी कंजरा दिलशादपुर के खिलाफ पुलिस ने धारा 306 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
No comments:
Post a Comment