Thursday, September 10, 2020

महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा,सगड़ी तहसील पर जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी।

महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा,
सगड़ी तहसील पर जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी। 

पूजा स्थल पोखरी में नाले का निर्माण कराकर , पानी बहाने का किया विरोध।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील  क्षेत्र के   बिलरियागंज  ब्लाक छीहीं  गांव की दर्जनों महिलाएं  सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते उपजिलधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
बिलरियागंज ब्लॉक के छीहीं  गांव के राजभर वस्ती की  दर्जनों महिलाएं पिकअप और ट्रैक्टर पर सवार होकर सगड़ी तहसील मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान  महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलकर जमकर नारेबाजी की करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि ग्राम सभा छीहीं के  राजभर बस्ती के समीप स्थित "सलेहना"  नामक पोखरी में छिछोरी ग्राम के कतिपय  व्यक्तियों एवं छीहीं  ग्राम प्रधान के सह पर बाजार छीहीं में एक  नाले की खुदाई की जा रही है। जिसका उद्देश्य है कि पोखरी को दूषित जल से भरना।
सोनी राजभर के नेतृत्व में  राजभर बस्ती की दर्जनों  महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन  किया गया और कहा  कि पोखरी में पूरे गांव की महिलाएं त्यौहार पर पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही डाला छठ पर बेदी बनाई जाती है और जीवत पुत्रिका पर पूजा अर्चना  की जाती है।आगे उन्होंने कहा हिंदुओं के धार्मिक अनुष्ठान अवरूद्ध न हो , हो रहे नाले को  तत्काल रुकवाया जाए। अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। साथ ही उपजिलाधिकारी सगड़ी के न रहने पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सोनी राजभर, चंदा देवी ,रिंकू उषा ,पुष्पा, मिला, उर्मिला, रीता दुर्गावती ,शीला सीमा सुशीला चिंता चंद्रमा निर्मला उषा सरिता शकुंतला आशा बुधिया लालती आशा लीलावती राधिका कौशिल्या नीतू रिंकू सोनी चंदा शांति वंदना रेनू सुमन सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment