Thursday, September 10, 2020

विकास कार्यो को लेकर प्रधान अनिशिचत कालीन धरने पर।

विकास कार्यो को लेकर प्रधान अनिशिचत कालीन धरने पर।

060--40 रेशियो नही मिलने से प्रधान नाराज
मांगे नही मानी गयी तो मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ के प्रधान गावो में विकास कार्य ठप होने से खण्ड विकास कार्यालय के सामने गुरुवार को एक बजे से अनिशिचत कालीन धरने पर बैठ गए।और खण्ड विकास अधिकारी पर विकास कार्यो में बाधा उतपन करने का आरोप लगया और कहा कि मनरेगा के तहत 60--40 का रेसियो जो है उसके तहत भी कार्य नही करने दिया जा रहा है।जिसे लेकर अजमतगढ़ के दर्जनों प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय के सामने जमीन पर बैठ गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया ।प्रधानों की मांग थी कि जब तक हमारे60---40 का रेशियो एवं गांव में विकास कार्यों को बहाल नहीं किया जाता हम अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। इसके बाद भी अगर हमारी नहीं सुनी गई तो हम मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। यही नहीं प्रधानों ने आरोप लगाया कि  खंड विकास अधिकारी द्वारा हमें कार्य करने से मना किया जा रहा है वह भी ऐसा दशा में जब सामने हमारे चुनाव है और हमारे तमाम भुगतान फंसे हुए हैं ।कभी वेबसाइट नहीं चल रही है तो कभी जेई द्वारा एमबी नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर हम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और 60--40 के रेशियो मांगने पर कहा जा रहा है कि ऊपर से रोक लगाई गई है। इस संबंध में प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से भी मिलकर ज्ञापन दिया था और मांग की थी कि 60 40 का रेशियो बहाल किया जाए।अठनारू के प्रधान प्रतिनिधि श्रवण सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय से हमारी बात हुई उन्होंने कहा कि इस तरह किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर हो सकती है पर ऊपर से कोई रोक नहीं है ।और उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारी मांगों को तत्काल अमल में नहीं लाया गया तो हम भूख हड़ताल पर भी बैठ जाएंगे एवं उसके उपरांत भी हमारी मांगों को नहीं सुना गया तो मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए हम प्रधान संगठन के लोग बाध्य होंगे। धरने पर संबोधित करते हुए रमेश निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत जो 60--40 का रेशियो दिया जाता है हमें नहीं मिल पा रहा है एवं 14वां व राज्य वित्त का भी 1 साल से कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है जिससे गांव के विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध है। आलम यह है कि आगे हमारे सामने चुनाव हैं और जनता हमसे जवाब मांग रही है ऐसी दशा में हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है। बाध्य होकर हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की । इस संबंध में खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा कि ऊपर से रोक लगाई गई है कि जब तक गांव में सार्वजनिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हो जाता अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे वैसे हमने बाबू को बोल दिया है कि गांव में कितने पैसे और शेष बचे हैं उसको देखने के बाद कार्य को चालू करा दिया जाएगा। इस दौरान शिवजोर यादव राजेश कुमार यादव श्रीनाथ यादव कमलेश ज्योति तिवारी बृजेश यादव रविंद्र नाथ सुरेश यादव,एकरामुल्ला खान शेरू लौटूचौहान हरिश्चंद्र हरिवंश कुमार दुर्गा प्रसाद सोनकर श्रवण सिंह सिंह पप्पू कुमार उमेश यादव पीयूष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment