नकब लगाकर मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़ )
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर स्थित बाजार मेें गुरूवार की रात्रि मोबाइल की दुकान में सेंध काटकर लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए।
नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र एकलाख जीयनपुर बाजार में मोबाइल की दुकान किया हुआ है। गुरुवार की रात्रि में आरिफ दुकान का ताला बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान के पीछे से सेंध काटकर चोरी हो गई है। चोरों ने दुकान में रखा एक हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप , 15 प्रीपेड न्यू मोबाइल ,20 रिपेयरिंग के लिए रखी गई मोबाइल,10 हजार रुपये का रिचार्ज कूपन आदि सामान उठाकर लें गये चोर।
दुकानदार ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ था।
No comments:
Post a Comment