Monday, September 7, 2020

कट्टा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल।

कट्टा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एस आई मुन्नालाल व कांस्टेबल सुनील व शशांक मिश्रा के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पूनापार ईट भट्ठे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा तो रोककर तलाशी  ली गई। 
वही उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गोविंद राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर निवासी चंगईपुर बताया तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment