(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 02 सितम्बर-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उसकी प्रतिदिन मानिटरिंग करें और इसी के साथ ही उन्होने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति नही घूमना चाहिए। साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि जिस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उस व्यक्ति की कन्टैक्ट ट्रेसिंग करायें तथा जो व्यक्ति कन्टैक्ट ट्रेसिंग मे आ रहे है, उनकी जांच शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट, आरटीपीसीआर व टूª नाट मशीन से हो रही है, उनकी जांच रिपोर्ट को संबंधित एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ संजय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर (आईएएस) गौरव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment