शिक्षा परिवर्तन का कारण बन सकती है--मुख्यमंत्री
स्कूल चलो अभियान को मुख्यमंत्री के संवाद को बच्चो अध्यापको ने सुना।
कोरोना काल मे शिक्षा प्रभावित हुई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ एव हरैया के बीआरसी कार्यालय पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम एव हरैया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजार गोसाईं पर टीवी स्क्रीन के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के द्वारा सोमवार से की गई स्कूल चलो अभियान की शुरुआत के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना और अभियान के दौरान विभाग द्वारा बच्चों के लिए स्कूल चलो अभियान के मुख्यमंत्री के संवाद से प्रणाली को आगे बढ़ने की योजना पर विचार करने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा करोना कॉल का हवाला देते हुए कहा कि सुबे के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के परिवर्तन का कारण बन सकती है जो हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी दिखाई देता है। करोना काल के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षा ही हुई उसमें भी बेसिक शिक्षा काफी प्रभावित हुई है। 2017 में जब इस अभियान की शुरुआत की गई तो प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ी। धरा पर बरगद के पेड़ भले न दिखाई देते रहे हो पर धरा पर प्रत्येक स्थानों पर विद्यालय दिखने लगे है। जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नगर निकाय के प्रत्येक जनप्रतिनिधियों अध्यक्षों ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से एवं अभिभावकों अध्यापकों से अपील की कि स्कूल चलो अभियान के तहत कोई भी बच्चा छूटने ना पाए प्रत्येक बच्चा स्कूल जाए और हमारे समाज का दायित्व है कि वह बच्चों को स्कूल भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। जिससे शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाए जा सके। 2020 में अप्रैल महीने में जब लॉकडाउन लगा तो शिक्षा काफी प्रभावित हुई तीन चार महीने तक शिक्षा से नन्हे मुन्ने बच्चे वंचित हो गए जहांसमृद्ध देश करोना की जंग में पीछे रह गया वहीं भारत देश एकजुट होकर लड़ा है तो किसी भी बड़े जंग को जीता जा सकता है और ऐसा ही महामारी के दौरान देश का प्रत्येक नागरिक लड़ा और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में इक्के दुक्के करोना के केस रह गए हैं। इसलिए बेसिक शिक्षा आधार भूत इकाई है। जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक परिवार के प्रत्येक बच्चे को इस अभियान से जुड़ना होगा तभी बेसिक शिक्षा को सफलता मिलेगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी कमलनयन यादव अनिल मिश्रा डॉक्टर हरकेश मिश्रा विमल प्रकाश विजय कुमार प्रजापति दिनेश सिंह पटेल हुमा परवीन अवधेश कुमार यादव रामनिवास यादव आलोक कुमार राय आलोक सिंह कंत किशोर दुबे राम नगीना मौर्य सुरेंद्र सिंह शैलेश यादव संजय सिंह अशोक राय सौम्या कश्यप महेंद्र यादव गुड्डू अमित अशोक आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment