Monday, April 18, 2022

स्वास्थ मेले में एक ही स्थान पर ग्रामीणों को मिली कई सुविधाए।

स्वास्थ मेले में एक ही स्थान पर ग्रामीणों को मिली कई सुविधाए।

समय से पूर्व ही मेले से काउंटर गायब।

27 विभागो का लगाया गया काउंटर ।

856 लाभार्थियों की की गई निशुल्क जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर कुल 27 विभागों के 27 काउंटर बनाकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुविधाएं व जानकारियां दी गई जिससे कि लोगों को लाभ मिल सके। वही 856 लोगों के जांच एवं कीट में वितरित की गई साथ ही साथ युवा कल्याण विभाग द्वारा 38 लोगों का नामांकन किया गया था। जिसमें से 27 लाभर्थियों को खेलकिट वितरण किया गया। जबकि 10:00 से 4:00 तक चलने वाला स्वास्थ्य मेला दोपहर 2:00 बजे ही समाप्त कर दिया गया। जहां तमाम लोग नामांकन कराकर दवा लेने के फिराक में थे पर आधे से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी नदारद हो गए थे। स्वास्थ्य मेले में ईसीजी कोविड एक्सरे ब्लड की जांच दवाओं का वितरणआरटीपीसीआर एवं कोविड टीकाकरण एक ही स्थान पर किया गया साथ ही साथ लाभार्थियों को कीट आदि का भी वितरण किया गया। मेले में पूर्व से प्रचार-प्रसार के अभाव में मेले को जिस तरह से संचालित होना चाहिए था वह सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि लोग बाद में ग्राम प्रधानों आदि को फोन कर कर के मेलें की जानकारी में लाभार्थियों को लाने की सूचना देते रहे पर बाद में समय न होने के कारण लोगों को मेले में निराशा हाथ लगी। जिस वजह से मेले का मुख्य आयोजन ग्रामीणों को जो एक स्थान पर सारी सुविधाएं देने की जो सरकार की योजना बनाई गई है। वह परवाना नहीं चड़ पा रही है। जिसकी मुख्य वजह है कि अधिकारियों कर्मचारियों की निरंकुशता के चलते प्रचार प्रसार का सर्वथा अभाव पाया जा रहा है। जिस वजह से मेला सफल नहीं हो पा रहा है। अधिकतर जगहों पर लोगो को मेले की जानकारी ही नही रही। मेले में जबकि 856 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया और लगभग 200 लोगों को जांच आदी कर कर उन्हें दवा किट वितरित किए गए। मेले में आए लोगों को काउंटर पर जा जाकर समस्त स्वास्थ्य आईसीडीएस और पशु की जानकारी दी गई मेले के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू रहे एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में लोगों को एक ही स्थानों पर समस्त जांच आदि की सुविधा उपलब्ध कराना व दवाओं का वितरण किया जाना और जांच किया जाना व स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां देना प्रमुख रहा। जहां पर कुल 27 काउंटर लगाए गए थे और लोगों को दवा व खेलकूद की किट वितरित की गई। भाजपा नेता और प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि मेले में जिस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है वह इसके पूर्व कभी दिखाई नहीं देती थी पर सरकार की एक सोची समझी रणनीति के तहत ग्रामीण अंचल के लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके ।इस दौरान डॉ0 प्रदीप कुमार अधीक्षक अजमतगढ़,डॉ0 सौरव मौर्य अधीक्षक लाटघाट,डॉ सी पी गुप्ता डिप्टी सीएमओ सहित सीडीपीओ उमा शंकर पान्डेय, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा,उमाशंकर मिश्रा आदि जिले के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment