सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च।
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निकला गया फ्लैग मार्च।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़ में सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। एमएलसी चुनाव,रामनवमी और रमजान के त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने और लोगों को भरोसा दिलाने के लिए बुधवार को जीयनपुर कोतवाली से सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अजमतगढ़ ब्लॉक से प्रारंभ होकर नगर पंचायत अजमतगढ़,नगर पंचायत जीयनपुर सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः जीयनपुर कोतवाली पहुंचा।इस दौरान लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी कि इतनी संख्या में सैनिक और पुलिस के जवान क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। जब लोगों को जानकारी हुई की यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निकाला जा रहा है। तब लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि आप लोग शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं।
No comments:
Post a Comment