Sunday, April 17, 2022

सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

खलिहान,पोखरी,सौरहन,खाद गढ्ढा से अतिक्रमण हटाया गया।

गांव के आधा दर्जन लोगों ने कर रखा था पोखरी, खलिहान,सौरहन और खाद गड्ढा पर कब्जा ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अम्मा आईमा गांव में गाटा संख्या 112,105,108, जो सरकारी अभिलेखों में खलिहान,पोखरी व सौरहन और खाद गड्ढा के नाम से दर्ज है।जिस पर गांव के ही रामजनम यादव पुत्र राजदेव,कैलाश पुत्र श्याम बली,पलटन पुत्र श्याम बली,मीना पत्नी रुपेश, माला पत्नी शंभू ,कैलाश पुत्र श्यामबली,लौटन पुत्र रामसमुझ आदि लोगों शौचालय, मडई और दीवाल खड़ा कर कब्जा कर रखा था। जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय में चल रहा था।  रविवार को देर शाम नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाली पुलिस,राजस्व निरीक्षक के साथ 5 लेखपालों की टीम बनाकर नापी की गई। इसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर पोखरी,खलिहान,सौरहन व खाद गड्ढा से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान  हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार पान्डेय,सुनील पटेल,रितेश दूबे, शेषनाथ मौर्या आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment