Friday, April 15, 2022

राष्ट्रीय नाई महासभा के सम्मेलन में समाज को नई दिशा देने का किया आवाहन।

हक हुक़ूक़ की बहाली बिना संघर्ष के नही मिलता--राजमणि शर्मा

राष्ट्रीय नाई महासभा के सम्मेलन में समाज को नई दिशा देने का किया आवाहन।

राजनैतिक भागीदारी न होने से समाज मे पिछड़ापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार के केशवपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगड़ में गुरुवार की रात सामाजिक संगठन राष्ट्रीय नाई महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका आरंभ संविधान निर्माता भारत-रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर,और जननायक कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पण,व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहाकि समाज का चतुर्दिक विकास बगैर पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी के हो पाना संभव नहीं है। इसके लिए लोगों को संगठित होना पड़ेगा,ताकि नाई समाज के लोगों को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी मिल सके और समाज के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। संगठन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा अपने हक-हुकूक की बहाली के लिए पुरजोर संघर्ष का आह्वान किया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमणि प्रसाद शर्मा ने ख़ुद के चार दशक पूर्व से जुड़े नाई समाज के सांगठनिक गतिविधियों व अनुभवों को साझा किया। कहाकि पुरजोर क्रांतिकारी संघर्षों के फलस्वरूप समाज का बहुत सुधार हुआ है। फिर भी विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सारी उपलब्धियां होना बाकी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों में नाई समाज के नेताओं की बाढ़ आ गई है। मुंडे मुंडे मतिर्भिभिन्ने जैसी उत्पन्न हो गई है। ऐसे में बुद्धिमानी से कार्य करने की आवश्यकता है। जो नेता नाई समाज के हित व सम्मान हेतु वास्तव में संघर्षरत हैं, समाज के लोग उसी का साथ दें। उन्होंने कहा कि बिना हक हुकूक की लड़ाई के संघर्ष किए बिना नहीं मिल सकता सत्ता में जब तक नई समाज की भागीदारी पुरजोर तरीके से कायम नहीं होगी समाज किसी भी दशा में आगे नहीं बढ़ सकता बशर्ते पहले हमें सामाजिक ढांचे को सुधारना होगा एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जुड़ कर समाज में नई क्रांति लाने की जरूरत है। समाज का आर्थिक सामाजिक राजनीतिक पिछड़ापन समाज को काफी दूर कर रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेता मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा ने कहा कि आदर्श समाज के निर्माण में नाई समाज के आचरण व व्यवहार से आम जनमानस को सीख लेने की आवश्यकता है। नाई समाज के लोगों में भरपूर मानवीय संवेदना होती है। संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने आह्वान किया कि, जिले में कहीं भी किसी नाई भाई के साथ अत्याचार होने की दशा में उसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए नाई समाज के लोग कमर कसें। नाई समाज के साथ किसी भी तरीके की नाइंसाफ़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगेदू शर्मा,व संचालन बालमुकुन्द शर्मा ने किया।कार्यक्रम में कैलाश नाथ शर्मा, परमेश्वर शर्मा,निरंजन शर्मा,मोनू शर्मा,छागुंड़ शर्मा,उमाशंकर शर्मा, नवलकिशोर शर्मा एडवोकेट, राकेश शर्मा,सुधिराम,रामप्रसाद, अखिलेश शर्मा,डिम्पल शर्मा, अवधेश शर्मा,दीनानाथ शर्मा, दिनेश शर्मा एडवोकेट आदि ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment