वर्षो से जलनिगम की पाइप लीकेज नही हो रही मरम्मत।
जीयनपुर कस्बा में चार जगह सड़क पर लीकेज पाइप से सड़क पर भर रहा पानी।
लीकेज से सड़के हो रही गढ्ढे में तब्दील,संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर कस्बा में जल निगम कई वर्षों से लीकेज होने के बावजूद जल निगम सुध नही ले रहा है। नहीं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी लीकेज दुरुस्त करने की कयावद कर रहे हैं। जिस वजह से सड़कों पर पानी भरा रह रहा है और सड़कें टूट कर गड्ढा में तब्दील हो जा रही है। ऊपर से पाइप में लीकेज होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वही कस्बा में आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर तिराहे के समीप,बसूपार मोड़ पर एवं पूर्व विधायक आवास के पास एवं बिलरियागंज मार्ग पर वर्षों से पाइप लीकेज पड़ी हुई है। पर नगर पंचायत पाइप लीकेज की सुध नहीं ले रहा है। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी से संक्रमण फैलने के खतरा तो बढ़ा हुआ है ऊपर से सड़कों में गड्ढा होने से और दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रह रही है। पर नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी पाइप को ठीक करने में पैसा खर्च करने से कतरा रहे हैं। जबकि मुख्य मार्ग से अधिकारियों आम जनता का आना जाना हमेशा बना रहता है। उसके बावजूद लीकेज पाइप के स्थानों पर ठीक करने के बजाए पुलिस डायवर्जन की तख्ती टांग दी गई है। जिससे भारी वाहन प्रवेश होने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाया करती है। वही कई बार नगर के कई समाजसेवियों ने इन गड्ढों पर सीमेंटे,आरसीसी से मरम्मत तो कराया पर 24 घंटे में ही मरम्मत के कार्य टूट कर बिखर गए। अब गड्ढे बने हुए हैं और खतरा बढ़ता जा रहा है एवं सड़कें क्षतिग्रस्त होती चली जा रही हैं। ऊपर से जल निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर वासियों ने इन लीकेज पाइपों को ठीक कराने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment