कादीपुर गांव का अधूरा पंचायत भवन देख भड़के मंत्री जी।
अजमतगढ़ ब्लॉक के अधूरे पंचायत भवनों की सूची तलब।
कम्पोजिट विद्यालय कादीपुर रजादेपुर का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कादीपुर ग्राम पंचायत में अधूरे पंचायत को देखकर मंत्री जी भड़क उठे, वही रास्ता ना ठीक होने पर नाराजगी जाहिर की। नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अजमतगढ़ ब्लॉक के सभी अधूरे पंचायत भवनों की रिपोर्ट तलब की। शुक्रवार को दोपहर मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद सड़क मार्ग से गोरखपुर से आजमगढ़ समीक्षा में जा रहे थे। उनका काफिला अजमतगढ़ के ग्राम कादीपुर रजादेपुर रोड पर ही रुक गया और कुछ दूर पर स्थित ग्राम पंचायत में जा पहुंचे। पंचायत भवन अधूरा देख भड़क गए। मौके से ही उच्चाधिकारियों से बात कर पूरे ब्लॉक के अधूरे पंचायत भवनों की सूची तलब की यहां से मंत्री जी बगल ही स्थित कमपोजिट विद्यालय कादीपुर पर पहुंच गए, जहा का रास्ता ठीक ना होने पर बी डी ओ को चेतावनी दी और तत्काल रास्ता बनवाने का निर्देश भी दिया।
जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेडिकल पर चल रही है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव अवकाश लेकर दवा लेने गए थे। विद्यालय में जितने छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कायाकल्प के अंतर्गत कौन से कार्य कराए गए हैं, कौन से कार्य अधूरे हैं। जानकारी तलब की। काया कल्पयोजना के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी । विद्यालय में चारदीवारी ना होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा इसका निर्माण जल्दी कराया जाय। बगल में पोखरी है इसके बावजूद भी चारदिवार का निर्माण ना कराया जाना खेद जनक है। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि बाउंड्री का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाय। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment