Thursday, April 14, 2022

सीपू हत्याकांड के एक और आरोपित सग्राम सिंह की जमीन पुलिस ने किया कुर्क।

सीपू हत्याकांड के एक और आरोपित की जमीन पुलिस ने किया कुर्क।

डुग्गी पीटकर चालीस लाख की ज़मीन की कुर्की ।

तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई।

कार्रवाई से पूरे इलाके में मचा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह ने गुरुवार को सीपू सिंह हत्याकांड के आरोपित संग्राम सिंह पुत्र रामरंग सिंह निवासी आलियाबाद कटाई की 26 बिस्वा जमीन कुर्क कर ली।
इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की 19 जुलाई 2013 को उनके दरवाजे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया था। सीपू हत्याकांड मे संग्राम सिंह पुत्र राम रंग सिंह आलियाबाद कटाई कोतवाली जीयनपुर को आरोपित किया गया था। संग्राम सिंह पर पुलिस ने गैंगस्टर भी लगाया था। संग्राम सिंह पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में सम्मिलित होकर आम जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर अवैध संपत्ति बनाने का मुकदमा भी चल रहा था। अवैध रूप से अर्जित धन से संग्राम ने 24 जुलाई 2019 को अपनी पत्नी कंचन सिंह के नाम से दिलशादपुर में गाटा संख्या 14 रकबा .889 हेक्टेयर में से .296 हेक्टेयर बैनामा कराया था। जिसकी कीमत लगभग चालीस लाख रुपए है। जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी ने 9 अप्रैल 2022 को आदेश दिया की संग्राम सिंह द्वारा गिरोहबंदी एवं समाज विरोधी अपराध में सम्मिलित होकर अवैध धन से जो संपत्ति अर्जित की गई है। उसे तत्काल कुर्क किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने गुरुवार को जमीन पर पहुंचकर पहले तो दुग्गी पिटवाया और जमीन को चिन्हित कर कुर्क कर लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय और चौकी इंचार्ज इमिलिया जयनारायण पान्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment