Thursday, April 14, 2022

डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई आकर्षक झांकी।

 गाजे-बाजे की धुन पर भक्त थिरख रहे थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह जगह से आकर्षक झांकी निकाली गई साथ ही भक्त  नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। झांकी जिधर से गुजरती उधर देखने वालों का तांता लग जाता था। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर, पारीपट्टी,राजू पट्टी,भदांव, मालटारी,सुन्दर सराय बल्लो अजमतगढ़  सहित पूरे क्षेत्र में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई।भक्त नाचते गाते चल रहे थे। सबसे आकर्षक झांकी पारीपट्टी,राजूपट्टी और मालटारी की थी। झांकी पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पकवाइनार चौक पर पहुंची जहां पर कई गांव की झांकियां का मिलन हुआ। 
पूरा बाजार खचाखच भरा हुआ था। इस मौके पर अरविंद जायसवाल,सन्तोष सिंह टीपू, प्रधान विजय यादव,शबीब रज़ा,मनोज चौरसिया,ज्ञान प्रकाश भारती,सतीराम,पूर्व प्रधान फेंकू राम,अवधराज सरोज,नसीर अब्बास,डा0 धर्मदेव,पप्पू ,चंद्र प्रकाश विमल,अतीश कुमार, दयानंद,प्रकाश,प्रेमचंद,दिनेश कुमार, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।वही इस दौरान  भारी संख्या में कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे।

No comments:

Post a Comment