Friday, June 11, 2021

अधेड़ व्यक्ति का गड्ढे के किनारे मिला शव।

अधेड़ व्यक्ति का गड्ढे के किनारे मिला शव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में गड्ढे के किनारे शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार शाम 5:30 बजे अजमतगढ नगर पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर गड्ढे के किनारे से जीयनपुर एस आई चन्द्रशेखर यादव ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया देर तक स्थानीय लोग पहचान करने में जुटे हुए थे काफी देर बाद वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मुन्ना शर्मा निवासी मुबारकपुर उम्र 55 साल अजमतगढ कस्बे में पहले मजदूरी का कार्य करता था जो आज अपने मित्र जो ठेला चालक से मिलने आया हुआ था। दोपहर 1:00 बजे उससे सौ रुपये लेकर शराब पी ली और राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही  घंटों पश्चात स्थानीय  लोगों ने देखा अजमतगढ नगर पंचायत अध्यक्ष  पारस सोनकर  की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया वही पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अभी समाचार लिखे जाने तक परिजनों की जानकारी नहीं हो पाई थी और ना ही उन्हें सूचना दी जा सकी।

No comments:

Post a Comment