पुलिस पर हमला करने वालों के घरों पर चला बुलडोज़र।
पुलिस की कार्रवाई से भयभीत सैकड़ों लोग घर छोड़कर फरार।
आधा दर्जन मकानों में जबरदस्त तोड़-फोड़।
महिलाओं ने लगाया पुलिस पर लूटपाट का आरोप।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व कांग्रेस पार्टी के मुकेश राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र पलिया मंगरी बाजार में मंगलवार को मऊ कुतुबपुर के डॉ आनंद विश्वास और पलिया गांव के कुछ लोगों के बीच लड़की से बात करने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवाद सुलझाने में लगी पुलिस ने पलिया गांव के प्रधान पति मुन्ना उर्फ श्याम लाल पासवान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। यह देख गांव के लोगों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया और जमकर मारा पीटा। जिसमें दो सिपाही विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाहियों पर हमले की खबर की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष रौनापार पूरी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घायल सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शुरू हुई आरोपियों की धरपकड़। पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए गांव के पुरुष रात में ही घर छोड़कर फरार हो गए। रात में लगभग 9:00 बजे सगड़ी क्षेत्र के कई थानों की पुलिस और कुछ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिर क्या जेसीबी मंगवाई गई और मुन्ना पासवान, स्वतंत्र पासवान, राजपति और बृजभान पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के घरों पर जेसीबी से जबरदस्त तोड़फोड़ की गई। घरों में लगी खिड़की, दरवाजे और दीवाल पुलिस ने ढहवा दिया। मकान में रखा एक-एक सामान तोड़ दिया गया। प्रधान के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर को भी जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से भयभीत गांव के सैकड़ों लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव की महिलाओं ने पुलिस पर लूटपाट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गांव की प्रधान मंजू पासवान, पूनम, संध्या और सुनीता ने बताया कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। रात में पुलिस आई और बुलडोजर लगाकर हमारे घर को गिराने लगी। घर में रखे 8 लाख रुपये जेवर भी पुलिस ने लूट लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और गालियां दी। पुलिस की कार्रवाई से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कई घरों में ताले लटक गए है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवदार यादव ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया वही कांग्रेसी नेता मुकेश राय ने पहुंचकर कहा कि न्याय की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरकर इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करेंगे।
No comments:
Post a Comment