Sunday, June 13, 2021

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एम एल सी विजय बहादुर पाठक ने महुला गढ़वल बाध पर बन रहे ठोकरों का निरीक्षण किया।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एम एल सी विजय बहादुर पाठक ने महुला गढ़वल बाध पर बन रहे ठोकरों का निरीक्षण किया।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 15 करोड़ 18 लाख की लागत से हो रहे ठोकर का निर्माण एव बंधे के मरम्मत कार्य का प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक ने निरीक्षण किया। और कार्यो की जानकारी अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से लेते हुए कहा कि  समय पूर्व काम पूरा कर लिया जाय जिससे जनधन की हानि नहो। पूछा कब तक तैयार होगा, क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत से बने रिंग बांध को भी सही करावे। 
अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने कहा याश तूफान और कोरोना ने काम के प्रगति पर विराम लगा दिया था। अन्यथा अब तक कार्य पूरा हो गया होता जो 24 मार्च से शुरू हुआ है पर इसमें कई बाधाएं आई हैं कभी बरसात कभी तूफान का असर भी ठोकर के निर्माण को प्रभावित किया पर यह 24 अगस्त तक हर हालत में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी बाढ़ खंड कार्यों को काफी धीमा कर रहा है एवं जो गांव के अंदर गांव को बचाने के लिए छोटे-छोटे रिंग बांध बनाए गए हैं उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिस पर एमएलसी ने कहा कि उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार से कहा कि एक कार्य योजना बनाकर जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों से रिंग बांधों की मरम्मत व निर्माण कराये। दिलीप कुमार अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि 15 करोड़ 18 लाख की लागत से 3 ठोकरों का निर्माण एवं रिंग बांध की मरम्मत की जा रही है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर बोल्डर द्वारा पिचिंग एव पोक लैण्ड मशीन लगाकर कार्य किया जा रहा है। यदि ठोकरो का निर्माण समय के पूर्व नहीं किया गया तो रिंग बांध को कटने से बचा पाना काफी कठिनाइयों भरा होगा। जिससे सैकड़ों गांव डूब सकते हैं पूर्व में भी जोकहरा रिंग बांध टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उनके साथ में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह,रीषि कांत राय,जयनाथ सिंह,देवेन्द्र सिंह,मनीष मिश्रा,बहादुर चौबे,घनश्याम सिंह पटेल,अनिल मिश्रा, अरविंद जायसवाल, नागेंद्र सिंह पटेल, विजय कुमार सिंह पटेल, विद्या सागर पटेल,राधेश्याम कनौजिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment