घाघरा नदी का जलस्तर हुआ स्थिर कटान जारी।
नदी का जलस्तर रुकने से देवारा वासियों ने ली राहत की सांस।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। वहीं नदी के जलस्तर स्थिर होने से देवरिया वासियों ने राहत की सांस ली तो नदी अपने तटवर्ती गांव के समीप आबादी व कृषि योग्य भूमि की कटान कर रही है।
घाघरा नदी 17 जून दिन बृहस्पतिवार से नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही थी वही आज 24 घंटे से नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज नहीं की गई नदी स्थिर बनी हुई है वही नदी के जलस्तर स्थिर होने से देवारा वासियों ने जहां राहत की सांस ली वहीं घाघरा नदी अपने किनारे स्थित बगहवा ,झगरहवा वासु का पूरा,सेमरी ,गांगेपुर स्थानों पर आबादी के करीब व कृषि योग्य भूमि कटान कर रही है घाघरा नदी के जल से जहां चक्की हाजीपुर गांव पानी से घिर चुका है। वही बांका, बुढन पट्टी ,अराजी देवारा मशर्की, देवारा खास राजा आदि गांव के रास्ते जलमग्न हो चुके हैं जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
------ ---- --- -----
घाघरा नदी का पानी मुख्य बांध के करीब आया।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर रिंग बांध पिछले वर्ष बाढ़ में कटने के उपरांत नहीं बांधा जा सका जिससे घाघरा नदी का पानी रिंग बांध के साथ-साथ कृषि योग्य भूमि काट रही है वहीं रिंग बांध से होकर महुला गढ़वल मुख्य बांध के करीब घाघरा नदी का पानी पहुंच गया है।
घाघरा नदी जल स्तर -
डिघिया नाले पर मंगलवार शाम चार बजे- 70.58 मीटर
बुद्धवार शाम 4 बजे - 70.58 मीटर।
डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर
खतरा बिंदु 70.40 मीटर।अधिकतम- 72.10 मीटर।
बदरहुआ गेज पर जलस्तर -
मंगलवार शाम 4 बजे - 71.19 मीटर।
बुद्धवार शाम 4 बजे - 71.19 मीटर।
बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर।
अधिकतम- 72.98 मीटर।। खतरा बिंदु -71.68 मीटर।
No comments:
Post a Comment