महिला से हिजड़े जेवर छीन कर हुये फरार।
पुत्र पैदा होने की सूचना पर गए थे घर।
घर पर अकेली महिला को पाकर जेवर ले उड़े ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव में गुरुवार को लगभग 3:00 बजे छक्कों(हिजड़ो) की एक टीम ऑटो से गांव में पहुंचकर लोगों से बच्चा पैदा होने की जानकारी लेकर गांव में एक महिला शहाना पत्नी कयामुद्दीन उर्फ बबलू के घर पहुंची और महिला से पूछा बधाई हो बधाई हो आप के घर लल्ला हुआ है। महिला ने बताया कि मेरी पुत्री को आठ माह पूर्व बच्चा पैदा हुआ है। घर मे चार लडकिया है। जिसमे फरिहा बानो का बच्चा हुआ है। महिला के हाथ में एक अंगूठी पहनी हुई थी जो छक्कों ने महिला का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती छिन कर फरार हो गए। इस दौरान छक्कों की कुल संख्या चालक सहित पांच की थी। लोगों ने घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली को दी है हालांकि अभी तक जीयनपुर कोतवाली में घटना से संबंधित किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। वही दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे छक्कों की एक टीम गांव में पहुंची और लोगों से बच्चे पैदा होने की जानकारी मांगी जिस पर किसी ने कहा कि फला व्यक्ति के घर पुत्र पैदा हुआ है। जबकि घर पर ऐसी कोई बात नहीं थी। महिला ने छक्कों को 50 रुपये का नोट दिया लेकिन छक्के नहीं माने और जेवर की मांग करने लगे महिला ने कहा कि अभी हमारे पति घर पर नहीं है वह विदेश गए हैं और ना ही कोई ऐसी खुशी की बात है। जब होगा तो आप लोगों को बुलाया जाएगा तभी महिला से छक्कों ने हाथ में पहने एक अंगूठी छीन कर फरार हो गए। जिस पर शोर मचाने पर जब गांव के लोग पहुंचे तो छक्कों की टीम काफी दूर जा चुकी थी। जिसकी चर्चा गांव में जोरों से फैली हुई है और छक्कों द्वारा इस तरह की हरकत से पूरा गांव स्तब्ध है।
No comments:
Post a Comment