युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घर पर कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बजरंगी पुत्र सूर्यनाथ उम्र 33 साल निवासी सिकरौरा मंगलवार को परिवारिक कलह से परेशान होकर जहर खा लिया जिसे आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान आज मंगलवार शाम 3:00 बजे जिसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसकी पत्नी रागिनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक व्यक्ति के पास दो पुत्री 1 पुत्र हैं। वही मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
No comments:
Post a Comment