किसानों की गेहूं खरीद को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस लगाया जाम।
किसानों को मिला कांग्रेस का साथ किया सड़क जाम।
नायब तहसीलदार के आश्वासन पर सड़क जाम हुआ समाप्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर - भीमबर मार्ग पर बाजार गोसाई में गेहूं क्रय केंद्र हरैया के पास सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सड़क मार्ग जाम रखा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ।
बता दें कि अरविंद राय ,चेतन सिंह , शिवकुमार, हरिनाथ मौर्य, दीपक, रामकेवल ,चेतन सिंह, जोगेंद्र नाथ, रामरतन ,अखिलेश, योगेश, राज बिहारी ,ज्ञान सिंह, आदि किसानों का 37 ट्रैक्टर ट्राली गेहूं लदा 1 महीने से सड़क के किनारे लगाकर खड़ा किए हैं। खरीद ना होने के कारण गेहूं अंकुरित हो गया है। जो आज गेहूं जम रहा है। अंकुरित गेहूं को लेकर किसान और कांग्रेसी नेता सड़क पर बैठ गए। दोपहर बाद 2:00 बजे के लगभग एसआई राजेश कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा तहसील सगड़ी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया ।
हरैया के विपणन प्रभारी रत्न कृष्णम ने बताया कि हमारे द्वारा 10759 कुंतल गेहूं की खरीद 239 किसानों से की जा चुकी है। जबकि पिछली बार 8339 खरीदा गया था। 15 जून को ही लाक कर दिया गया ।जिससे खरीद नहीं हो सकी। सगड़ी तहसील में 15 जून के बाद 3 केंद्र बनाए गए। जिसमें जीयनपुर, मऊ कुतुबपुर और मंदुरी पूरी रखा गया नायब तहसीलदार विपणन केंद्र प्रभारी से बात कर आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे जिस पर जाम समाप्त हुआ। किसानों की गेहूं खरीद को लेकर किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क जाम कर दिए और सरकार विरोधी वह प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गेहूं खरीद चालू करने की मांग की इस दौरान घंटों समझाने के बाद भी नहीं माने तो उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को भेजा जिनके आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान अजीत राय, मुकेश राय, संजय राय, राजू मिश्रा, आनंद शर्मा, तस्लीम, प्रेमचंद पाठक, नवनीत राय, सुदर्शन यादव, अरविंद मिश्रा, अरविंद जायसवाल आदि लोग किसानों के साथ अपनी मांगों पर अड़े रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का गेहूं अंकुरित हो गया है अंकुरित हुए गेहूं की खरीद की जाए और इनका मुआवजा दिया जाए।
No comments:
Post a Comment