इलेक्टिकल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारो का माल पार।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में बुधवार की रात्रि चोरों ने इलेक्ट्रिकल की दुकान का ताला चटका कर नगदी सहित हजारों का माल चुरा ले गए। जबकि बगल की मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया पर एक ताला ही तोड़ पाए इस संबंध में लाटघाट चौकी पर पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है। जिसका पुलिस ने जांच पर पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। वही बीती रात बेनी बरमौली निवासी रमाकांत यादव पुत्र स्वर्गीय सीता यादव कि लाटघाट कस्बे में स्वयं के मकान में इलेक्ट्रिकल की दुकान है। जिसमें रखा लगभग 50,000 से ऊपर का सामान पंखा ट्यूबलाइट मोटर बल्ब आदि चोर उठा ले गए एवं अलमारी में रखा हुआ तकरीबन 12000 रुपये नगद चोर उठा ले गए। वही बगल की मुन्ना मिश्रा पुत्र अखिलानंद मिश्रा की मेडिकल स्टोर की दुकान है जिनकी दुकान का ताला तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया दुकान का एक ताला तोड़ने में सफलता हासिल कर ली थी पर दूसरा ताला नहीं तोड़ पाने से दवाएं आदि नहीं चोरी कर पाये। इस संबंध में पुलिस को रमाकांत यादव द्वारा लिखित तहरीर जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट चौकी पर दी गई है। जिसका पुलिस ने सुबह ही पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।जबकि रमाकांत यादव देर शाम करीब 7:00 बजे दुकान बंद करके मंगलवार को घर चले गए और रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से काफी मात्रा में सामान और नकदी उठा ले गए। सुबह लोगों ने दुकान का ताला चटका देखा तो रमाकांत यादव को फोन करके सूचना दी जिस पर वह पहुंचे तो उन्हें जानकारी पूरी दुकान की जिसमें से लगभग 50000 से ऊपर का इलेक्ट्रिकल सामान सहित व अलमारी में रखा ₹12000 नगद चोर उठा ले गए।
No comments:
Post a Comment